Wednesday, March 12, 2025
Homeसमाजविधवा महिला की मदद के लिए आगे आया समाज, क्षत्राणी कल्प योजना...

विधवा महिला की मदद के लिए आगे आया समाज, क्षत्राणी कल्प योजना के तहत शुरु की मासिक पेंशन

केकड़ी, 10 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जय राजपुताना संघ परिवार द्वारा संचालित व विप्सा रेटा द्वारा प्रेरित क्षत्राणी कल्प योजना के तहत बुधवार को कणौंज गांव में आर्थिक रूप से कमजोर विधवा क्षत्राणी की मासिक पेंशन शुरु की गई। जय राजपुताना संघ के कार्यकर्ता रविन्द्र सिंह पीपलाज ने बताया कि जय राजपुताना संघ के संस्थापक विश्वनाथ प्रताप सिंह (विप्सा) रेटा की प्रेरणा से चलाई जा रही यह मुहिम क्षात्र धर्म से प्रेरित व समाज के उत्थान के लिए प्रेरणीय है। क्षत्राणी कल्प योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विधवा क्षत्राणियों को मासिक पेंशन, सिलाई मशीन व उनके बच्चो को आर्थिक सहायता दी जाती है। श्री राजपूत सभा के अजमेर जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढोस ने राजपूत समाज के युवाओं को समाज सेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर महेन्द्र सिंह ढोस, बहादुर सिंह पिपलाज, शक्ति सिंह हरपुरा, निरंजन सिंह सापण्दा, नरेन्द्र सिंह कणेई, अमराव सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह नयावास आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES