Thursday, June 19, 2025
Homeराजनीतिविधानसभा चुनाव से पहले संगठन को दुरुस्त करने की कवायद, ब्लॉक कांग्रेस...

विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को दुरुस्त करने की कवायद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषित की जम्बो कार्यकारिणी

केकड़ी, 29 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केकड़ी के अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत ने कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी में रतन पंवार केकड़ी को संगठन मंत्री एवं संदीप शर्मा सांंकरिया व महबूब मंसूरी बघेरा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष का पद एवं प्रवक्ता के दोनों पद रिक्त है। शक्तावत द्वारा घोषित जंबो जेट कार्यकारिणी में उपरोक्त पदों के अलावा कुल 29 उपाध्यक्ष, 26 महासचिव, 26 सचिव एवं 79 सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत द्वारा घोषित कार्यकारिणी।






RELATED ARTICLES