केकड़ी, 03 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम 7 हजार 542 मतों से विजयी घोषित हुए है। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 267 बूथ है। यहां 2 लाख 61 हजार 540 मतदाता पंजीकृत है। इनमे से कुल 2 लाख 355 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम को 99 हजार 671 एवं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा को 92 हजार 129 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में आजाद समाज पार्टी के जितेन्द्र बोयत को 2098, बहुजन समाज पार्टी की तुलसी देवी को 1549, निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह को 1403, निर्दलीय हेमराज गुर्जर को 1094, निर्दलीय बद्रीलाल जाट को 539 एवं निर्दलीय जगदीश जाट को 325 मत प्राप्त हुए। यहां 1547 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
शहरी क्षेत्र में गौतम रहे पीछे केकड़ी विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डाली जाए तो भाजपा के शत्रुघ्न गौतम को केकड़ी, सरवाड़ व सावर शहरी क्षेत्र में रघु शर्मा से कम मत प्राप्त हुए है। केकड़ी शहर में डॉ. रघु शर्मा को 11765 एवं शत्रुघ्न गौतम को 11376 मत प्राप्त हुए, यहां 389 मतों से कांग्रेस आगे रही। सरवाड़ शहर में डॉ. रघु शर्मा को 5901 एवं शत्रुघ्न गौतम को 5823 मत प्राप्त हुए, यहां कांग्रेस 78 मतों से आगे रही। सावर शहर में डॉ. रघु शर्मा को 3450 एवं शत्रुघ्न गौतम को 2146 मत प्राप्त हुए, यहां कांग्रेस 1304 मतों से आगे रही।
किसको मिले कितने मत (अंतिम परिणाम पत्र)