Sunday, August 17, 2025
Homeसमाजविमला बनी अध्यक्ष, ममता को महामंत्री का जिम्मा, अन्य पदों पर भी...

विमला बनी अध्यक्ष, ममता को महामंत्री का जिम्मा, अन्य पदों पर भी हुआ मनोनयन

केकड़ी, 13 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): तेलियान समाज महिला मण्डल की ओर से तीनबत्ती चौराहा स्थित तेलियान मंदिर में नंदोत्सव एवं छप्पन भोग की झांकी का आयोजन किया गया। भजन गायक संजय जैन ने सुमधुर भजनों की रसगंगा बहाकर उपस्थित महिला श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।महिला कार्यकारिणी का किया गठन इस दौरान राजस्थान प्रान्तीय तैलिक साहू महासभा के केकड़ी जिला अध्यक्ष भैरूलाल साहू एवं नगर परिषद सभापति कमलेश साहू की मौजूदगी में महिला मण्डल की कार्यकारिणी गठित की गई।

इन्हें बनाया पदाधिकारी महिला मण्डल की कार्यकारिणी में विमला दिया को अध्यक्ष, संगीता मंगलुण्डिया व पिंकी गुलानिया को उपाध्यक्ष, ममता मंगलुण्डिया को महामंत्री, गीता गेरोटिया को कोषाध्यक्ष, सुनीता राठौर को प्रचार मंत्री एवं सुनीता जेतवाल को संगठन मंत्री बनाया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री सत्यनारायण जेतवाल, उपाध्यक्ष सीताराम सिनोतिया, युवा अध्यक्ष हनुमान बाथरा व अनिल साहू आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES