Thursday, June 19, 2025
Homeक्राइम न्यूजविशेष अभियान के दौरान छह को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार

विशेष अभियान के दौरान छह को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार

केकड़ी, 29 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिलान्तर्गत टोडारायसिंह थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 6 व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रोडूराम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य व पुलिस उप अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत के सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान टोडारायसिंह निवासी रामगोपाल कोली, खेमराज कोली, सुखलाल कोली, भागचन्द कोली, लक्ष्मण कोली एवं रोहित कोली को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES