Thursday, March 13, 2025
Homeशासन प्रशासनविश्व मोहन शर्मा होंगे केकड़ी के जिला कलक्टर, राज्य सरकार ने जारी...

विश्व मोहन शर्मा होंगे केकड़ी के जिला कलक्टर, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

केकड़ी, 03 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विश्व मोहन शर्मा केकड़ी के नए जिला कलक्टर होंगे। वे वर्तमान जिला कलक्टर खजान सिंह का स्थान लेंगे। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा ने इस संबंध में सोमवार देर रात को एक आदेश जारी किया है। केकड़ी जिले के नवनियुक्त जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा वर्तमान में प्रबन्ध निदेशक, ग्रामीण अकृषि क्षेत्र विकास अभिकरण (रूडा) जयपुर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं खजान सिंह का स्थानांतरण सदस्य, राजस्थान कर बोर्ड, अजमेर के पद पर किया गया है।

RELATED ARTICLES