Monday, February 2, 2026
Homeसमाजवीर सिंह बने जिलाध्यक्ष, माला व साफा पहनाकर किया अभिनन्दन

वीर सिंह बने जिलाध्यक्ष, माला व साफा पहनाकर किया अभिनन्दन

केकड़ी, 01 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान अशोक आर्य ने प्रधान किशन लाल गहलोत व मंत्री जीववर्धन शास्त्री की अनुशंसा पर वीर सिंह अलुदिया को सभा का केकड़ी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। आर्य समाज केकडी के मंत्री कैलाश चन्द महावर ने बताया कि साप्ताहिक सत्संग व हवन के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीर सिंह अलुदिया का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर छोटूलाल कुमावत, अशोक आर्य, मूलचन्द महावर, कपूर चन्द सोनी, बजरंग सिकलीगर, हेमराज नायक, शम्भूसिंह चौहान, कमलेश माली, राहुल भाटी, किशन नायक आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES