Site icon Aditya News Network – Kekri News

शक्करगढ़ में संकटहरण हनुमतधाम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 18 से 23 फरवरी तक, संत सम्मेलन का भी होगा आयोजन

शक्करगढ़ स्थित नवनिर्मित श्री संकटहरण हनुमत धाम।

केकड़ी, 02 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शक्करगढ़ स्थित श्री अमर ज्ञान निरंजनी आश्रम ट्रस्ट एवं श्री संकटमोचन आदर्श गौशाला समिति के तत्वावधान में आगामी 18 से 23 फरवरी तक नवनिर्मित श्री संकटहरण हनुमतधाम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव के दौरान संत सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संत शामिल होंगे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को शक्करगढ़ स्थित आश्रम में महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी जगदीश पुरी महाराज के सानिध्य मंा आश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित सेवाभावी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

यह रहेगा कार्यक्रम बैठक के प्रारंभ में शक्करगढ़ के पूर्व सरपंच किशोर कुमार शर्मा ने इस छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर विशाल कलश जल यात्रा के साथ होगा। 19 व 20 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा संबंधित हवन पूजन के कार्यक्रम होंगे। 21 फरवरी से तीन दिवसीय संत सम्मेलन प्रारंभ होगा। इसमें 21 फरवरी को दोपहर 1:30 से संतों के प्रवचन होंगे रात्रि 9:00 बजे महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद महाराज के सानिध्य में भजन संध्या होगी। 22 फरवरी को सुबह 11:30 बजे ध्वजारोहण, कलश स्थापना सहित प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। दोपहर 2:00 बजे संत सभा होगी तथा रात्रि 9:00 बजे से निवाई के भजन रस रसिक स्वामी प्रकाश दास महाराज के सानिध्य में भजन संध्या होगी। 23 फरवरी को सुबह 7:15 बजे से गो पूजन एवं सुरभि रक्षा यज्ञ होगा तथा बाद में सुबह 9:30 बजे सम्मान समारोह के साथ समापन सभा होगी।

बैठक को संबोधित करते महामंडलेश्वर आचार्य जगदीशपुरी महाराज।
कमेटियों का किया गठन बैठक में महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी जगदीश पुरी महाराज ने सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न कमेटियां गठित करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर आवश्यक विचार-विमर्श करने के बाद भोजन, आवास, सुरक्षा, पानी, बिजली, सफाई, चिकित्सा सहित अन्य कई समितियों का गठन कर आश्रम के सेवाभावी सदस्यों को कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक के दौरान आश्रम ट्रस्ट के टी.सी. चौधरी, सुरेश चंद्र रुइया, संजय निमोदिया, कन्हैया लाल यादव, सुरेंद्र जोशी, रामेश्वर लाल मंडोवरा, भवानी शंकर पाराशर, हेमचंद सुल्तानिया, बालमुकंद नामधरानी, भंवर लाल नखलख, अल्ताफ पठान, दामोदर शाह, पवन बांगड़, कमल बांगड़, वीरेंद्र कुमार, दीपक टाक, वेद प्रकाश, बिरदी चंद नुवाल, सुभाष न्याति, चंद्रप्रकाश विजयवर्गीय, राजेंद्र फतेहपुरिया, रामदेव जेतवाल, नाथूलाल पंचोली सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए कई तरह के सुझाव दिए। बैठक में आश्रम के ब्रह्मचारी हंस चैतन्य व महेंद्र चैतन्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संत समागम में यह संत होंगे शामिल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान 21 से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले संत सम्मेलन में साधना सदन हरिद्वार के स्वामी परमेश्वरानंद सरस्वती, वलसाड गुजरात के स्वामी विद्यानंद सरस्वती, मध्य प्रदेश भानपुरा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज, हरिद्वार सूरत गिरी पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरा नंद गिरी महाराज, साधना सदन हरिद्वार के स्वामी विश्वात्मा नंदपुरी महाराज, काशी के महामंडलेश्वर प्रणवचैतन्य पुरी महाराज, उत्तर प्रदेश बाराबंकी के महामंडलेश्वर स्वामी हंसानंद तीर्थ महाराज, हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी जनकपुरी महाराज, साधना सदन हरिद्वार के आचार्य ब्रह्मचारी दिव्य चेतन महाराज, काशी के आचार्य स्वामी सोहम चैतन्य पुरी पुरी महाराज शामिल होंगे।

संत समागम में यह संत भी होंगे शामिल संत सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर स्वामी रामदयाल महाराज, हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य सरस्वती महाराज, गुजरात सिरोही के महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज, इंदौर के महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती महाराज, मुंबई के महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती महाराज, भीलवाड़ा हरी सेवा धाम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज, अलवर के आचार्य स्वामी डॉ मुक्तानंद पुरी महाराज व महाराष्ट्र के आचार्य ब्रह्मचारी गोपाल चैतन्य महाराज शामिल होंगे। सभी संतो के आवास की व्यवस्था जहाजपुर के पास स्थित स्वस्तिधाम के मांगलिक भवन में की गई है।

Exit mobile version