Site icon Aditya News Network – Kekri News

शक्ति केन्द्र पर आयोजित हुआ भाजपा का नवमतदाता अभियान

केकड़ी: नवमतदाताओं का स्वागत करते भाजपा नेता।

केकड़ी, 5 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी नवमतदाता अभियान के तहत रविवार को केकड़ी शहर में शक्ति केंद्र संख्या 02 कृष्णा गैस एजेन्सी पर कार्यक्रम आयोजित कर अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत की गई। इस मौके पर देहात जिला प्रभारी एवं टोड़ा—मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी ने दिया। वक्ताओं ने अभियान के बारे में जानकारी दी तथा केन्द्र सरकार के कार्यों का गुणगान किया। इस दौरान नवमतदाताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, कृष्णानन्द तिवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया।

ये रहे मौजूद इस दौरान प्रधान होनहार सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, अभियान के जिला संयोजक रोहित जांगिड़, उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनिल मित्तल, महिला मोर्चा जिला मंत्री दमयंती जोशी व भाजपा नेता मिथिलेश गौतम अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत शक्ति केन्द्र प्रभारी अर्जुन सिंह शक्तावत, अभियान संयोजक रोहन राठी, सह संयोजक मोहित शर्मा, बूथ अध्यक्ष अटल शर्मा आदि ने किया। इस मौके पर महामन्त्री कमल सांखला, जिला महामंत्री धनराज नायक, जिला मंत्री धनराज चौधरी, एस सी मोर्चा अध्यक्ष संजय बेनीवाल, पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद गोठरवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version