Site icon Aditya News Network – Kekri News

शस्त्र पूजन की परम्परा का किया निर्वहन, लगाए भारत माता की जयघोष के नारे

केकड़ी: विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन करते स्वर्णकार समाज व्यायामशाला के सदस्य।

केकड़ी, 25 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विजयादशमी पर्व के अवसर पर स्वर्णकार समाज व्यायामशाला के तत्वावधान में यहां मंगलवार रात्रि को शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यायामशाला के संचालक नवीन कुमार सोनी, जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश कांदला, समाज अध्यक्ष गोपाल चन्द सारड़ीवाल व देहात अध्यक्ष ओमप्रकाश डसाणियां आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्त्र-शस्त्र आदि की मौली, कुंकुम, नैवेद्य आदि से पूजा अर्चना की। वक्ताओं ने कहा कि शस्त्र पूजन सनातन धर्म की पुरातन परम्परा है। महाभारत के युद्ध के समय अर्जुन ने भी शस्त्र पूजन की परम्परा का निर्वहन करते हुए दुश्मनों का संहार किया था।

नवयुवकों ने किया अखाड़ा प्रदर्शन इस दौरान नवयुवकों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया तथा भारत माता की जयघोष के नारे लगाए। कार्यक्रम में हीरालाल कांदला, गोपाल रुणवाल, विनोद मिलिंडिया, रघु धुपड़, अमित सारड़ीवाल, गणेश डसानिया, आर्यन बेनथिया, आर्यन कुलथिया, नैतिक कुलथिया, नेहा बेनथिया, प्रिंसी खजवानिया, अभिनव, वंश, सूरज, कृष्णा, विवान, शिवम, मनीष, सचिन, वैभव, आनंद, विकास, शशांक समेत समाज के अनेक जने मौजूद रहे।

Exit mobile version