केकड़ी, 22 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा शहर मण्डल की ओर से शनिवार को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह का जन्मदिन विविध आयोजनों के साथ मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुमंतू परिवारों को दीपावली और धनतेरस महापर्व के मद्देनजर पूजन सामग्री व मिठाई वितरित की एवं शाह के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
ये रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक रोहित जांगिड़, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक विनोद गोठरवाल, आईटी सेल संयोजक रोहन राठी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली, खेलकूद प्रकोष्ठ संयोजक मोहित शर्मा, मंडल मंत्री सुरेश सेन व प्रीतम जैन, एससी मोर्चा महामंत्री संजय बेनीवाल, घीसू सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शाह के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुमन्तु परिवारों को बांटी मिठाई व पूजन सामग्री
