केकड़ी, 06 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दिगम्बर जैन मुनि सुश्रुत सागर ने कहा कि गुुरु की महिमा का जितना बखान किया जाए वह कम है। वे यहां राजपुरा रोड स्थित सेन्ट्रल एकेडमी में शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी पर्व पर प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षक का दर्जा भगवान से भी बढ़कर होता है। बच्चों को शिक्षकों द्वारा बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन का कल्याण करना चाहिए। इस दौरान क्षुल्लक सुकल्प सागर महाराज ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्या प्रमिला जैन ने मुनिश्री को शास्त्र आदि भेंट किए। विद्यालय के बच्चों ने सभी शिक्षकों को कलम व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई।
