Thursday, August 14, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिशिवालयों में गूंजा 'हर हर महादेव', जलाभिषेक कर मांगी खुशहाली

शिवालयों में गूंजा ‘हर हर महादेव’, जलाभिषेक कर मांगी खुशहाली

केकड़ी, 18 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावन मास के प्रथम सोमवार को कस्बे के शिव मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कस्बे के अधिकांश शिवालयों में सहस्त्र जलधारा का आयोजन किया गया। रामानन्द कोट स्थित महादेव मंदिर समेत कई मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने शिव शंकर के जयकारों से मंदिरों को गुंजायमान कर दिया। पंडित हितेश व्यास के आचार्यत्व में पांच पंडितों ने रूद्री पाठ किया। सहस्त्रधारा के बाद महाआरती हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

केकड़ी: सावन के प्रथम सोमवार को रामानन्द कोट स्थित महादेव मंदिर में श्रृंगारित देव प्रतिमाएं।

फूल पत्तियों से किया श्रृंगार सायंकाल प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम में पुजारी यज्ञनारायण शर्मा, चन्दू पंडित, सम्पत पारीक, रामनारायण गोगावत, विजय सोनी, सुमन्त चोटिया, उदयलाल माली, भंवर लाल डागा, गोपाल चौधरी, राकेश पारीक सहित अन्य ने सहयोग किया। सावन का पहला सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष जोश नजर आया।

RELATED ARTICLES