Friday, March 14, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिश्रीकृष्ण प्रेम में डूबी अनूठी कथा को सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

श्रीकृष्ण प्रेम में डूबी अनूठी कथा को सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

केकड़ी, 6 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री माहेश्वरी महिला मंडल केकड़ी के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन सोमवार को हुआ। श्री माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष उर्मिला न्याति ने बताया कि महेश जयंती महोत्सव के अवसर पर ढण्ड़ का रास्ता स्थित गीता भवन में आयोजित कथा महोत्सव में भागवत रसिक संत अवधेश दास महाराज श्रीकृष्ण प्रेम में डूबी नानी बाई की कथा का संगीतमयी वांचन किया। इस दौरान उन्होंने नरसी के जन्म की कथा से जुड़े प्रसंग सुनाए।

नानी बाई रो मायरो कथा महोत्सव के दौरान उपस्थित महिलाएं।

शुरुआत में उर्मिला न्याति, सुनीता मूंदड़ा, सविता डोडिया, मधु मूंदड़ा, सुशीला तोषनीवाल, उषा जैथलिया, कंचन नुहाल, आभा बेली, कांता बागला, किरण राठी, कृष्णा आगीवाल, विमला न्याती, कौशल्या बांगड़, आशा मूंदड़ा, रतन कंवर न्याती, उषा राठी, ओमप्रकाश मूंदड़ा, छीतर मल न्याती, टीकमचंद आगीवाल, धर्मी चंद न्याति, बिरदी चंद डोडिया आदि ने माल्यार्पण कर महाराज का स्वागत किया। इस मौके पर अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस एन न्याति, अशोक जेतवाल, रामकिशन माहेश्वरी, रामप्रसाद डागा, राजेंद्र गोयल समेत कई भक्तजन उपस्थित रहे। संचालन सुरेंद्र जोशी ने किया।

RELATED ARTICLES