Site icon Aditya News Network – Kekri News

श्रीलंका में आयोजित होगा लॉयन्स क्लब का फेलोशिप ट्यूर, केकड़ी के 6 सदस्य लेंगे भाग

केकड़ी: श्रीलंका जा रहे दल को विदाई देते लॉयन्स सदस्य।

केकड़ी, 06 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्रीलंका में आयोजित लॉयन्स क्लब के 6 दिवसीय फेलोशिप ट्यूर में भाग लेने के लिए केकड़ी के छह सदस्यों का दल शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ। सर्विस प्रोजेक्ट चेयरपर्सन दिनेश गर्ग ने बताया कि प्रांतीय सभापति एस एन न्याती के नेतृत्व में श्रीलंका जा रहे दल में राकेश जोशी, चेतन भगतानी, जगदीश फतेहपुरिया, देवन भगतानी व कन्हैया लाल भगतानी शामिल है।

दल को दी विदाई लॉयन्स अध्यक्ष अरविन्द नाहटा, सचिव अनिल बंसल, उपाध्यक्ष राकेश जैन व पुरुषोत्तम गर्ग, कोषाध्यक्ष भरत माहेश्वरी, निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, सह सचिव विनय पाण्ड्या आदि ने तिलक लगाकर व माला पहनाकर दल के सदस्यों को विदाई दी। न्याती ने बताया कि दल 7 अक्टूबर को दिल्ली से कोलंबो के लिए रवाना होगा। यहां लॉयन्स क्लब अन्तरराष्ट्रीय की बैठक अटेंड करने के बाद दल के सदस्य नुवारा, पीनावला, बेंटोटा एवं कैंडी आदि शहरों का भ्रमण कर 12 अक्टूबर को वापस दिल्ली लौटेंगे।

Exit mobile version