Site icon Aditya News Network – Kekri News

संगठनात्मक गतिविधियों पर डाला प्रकाश, केन्द्र सरकार की योजनाओं से कराया अवगत

केकड़ी: बैठक की शुरुआत में दीप प्रज्जवलन करते भाजपा नेता।

केकड़ी, 4 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मण्डल कार्यसमिति की बैठक रविवार रात्रि को अजमेर रोड स्थित विनायक वाटिका में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी एवं वरिष्ठ पार्षद मिश्रीलाल डसाणियां ने मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया। सामूहिक वन्देमातरम के बाद मंचस्थ दायित्वधारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बूथ समितियों व पन्ना प्रमुख के कार्य सहित देहात जिला द्वारा निर्देशित किए गए सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुके है। वक्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा केन्द्र सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी दी। संचालन महामन्त्री रामबाबू सागरिया ने किया। आभार महामन्त्री कमल सांखला ने जताया। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, जिला महामंत्री धनराज नायक, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, मण्डल महामन्त्री रामबाबू सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत व कमल सांखला, उपाध्यक्ष राज राजेश्वर व्यास, किसान मोर्चा अध्यक्ष पप्पू माली, पार्षद कैलाश चौधरी, दशरथ साहू, सुरेश साहू, सत्यनारायण माली, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक विनोद गोठरवाल, किसान मोर्चा मंत्री केदार साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी ज्ञानप्रकाश, रामावतार सिखवाल, शिवम सैन, पुष्पेंद्र शर्मा, योगेश तातेड़, शांतिलाल बोयत, महावीर राठी, सुरेश सैनी, हेमराज चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version