Site icon Aditya News Network – Kekri News

सफाई अभियान के बाद निखरा उद्यान का स्वरूप, निरंकारी मिशन के सेवा कार्यों की चहुंओर प्रशंसा

केकड़ी: राजकीय अस्पताल में चलाए गए मेगा सफाई अभियान के दौरान सेवादारों के साथ अतिथि।

केकड़ी, 2 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर देशव्यापी मेगा सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत केकड़ी में राजकीय जिला चिकित्सालय के उद्यान की सफाई की गई। ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने बताया कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज ने कहा है कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दुखदाई है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए समय समय पर मिशन की ओर से सफाई अभियान आयोजित किए जाते है। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली मुख्य अतिथि एवं पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू व अस्पताल के पीएमओ डॉ. गणपतराज पुरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

केकड़ी: सफाई अभियान से पहले राजकीय अस्पताल के उद्यान की फोटो।

सेवा में जुटा हर हाथ सदगुरु प्रार्थना के बाद सफाई अभियान शुरु किया गया। मीडिया सहायक रामचन्द टहलानी ने बताया कि मिशन के तत्वावधान में हर वर्ष योजनाबद्ध तरीके से देशव्यापी सफाई अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में फाउंडेशन एवं सेवादल के लगभग 60 जवानों एवं बहनों ने मुखी अशोक कुमार रंगवानी के कहे अनुसार सेवाएं दी व लगभग 7 ट्रॉली खरपतवार, जंगली झाड़ियां आदि काटकर बाहर निकाली।
केकड़ी: सफाई अभियान के बाद राजकीय अस्पताल के उद्यान की फोटो।

पांच घण्टे में बदली उद्यान की सूरत यह अभियान सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलाया गया। इस दौरान पार्षद रतन पंवार, पार्षद रमाकांत दाधीच, अधिवक्ता निर्मल चौधरी, गणेशसिंह भाटी, डॉ. सैयद असद अली, विनोद साहू, नर्सिंग अधीक्षक रामलाल धाकड़, अब्दुल हमीद अंसारी, सरफराज समेत शहर के कई प्रबुद्ध नागरिक अस्पताल पहुंचे और सफाई अभियान का अवलोकन कर मिशन के कार्यों की सराहना की।

Exit mobile version