Site icon Aditya News Network – Kekri News

समरवीर सिंह शक्तावत बने केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, समर्थकों ने जताई खुशी

समरवीर सिंह शक्तावत (फाइल फोटो)

केकड़ी, 10 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने पूर्व मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा की अनुशंषा पर पिपलाज के पूर्व सरपंच एवं पिपलाज सहकारी समिति के अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत को कांग्रेस कमेटी ब्लॉक केकड़ी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शक्तावत की नियुक्ति पर निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, युवा नेता धनेश जैन समेत अन्य समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. रघु शर्मा एवं युवा नेता सागर शर्मा का आभार जताया है। गौरतलब है समरवीर सिंह शक्तावत की माता पुष्पकंवर शक्तावत पूर्व में केकड़ी पंचायत समिति की प्रधान रह चुकी है। बड़े भ्राता शैलेन्द्र सिंह शक्तावत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत सरपंच संघ के अध्यक्ष रह चुके है। वहीं शैलेन्द्र सिंह शक्तावत की पुत्री रिया शक्तावत वर्तमान में पिपलाज ग्राम पंचायत की सरपंच है।

Exit mobile version