Site icon Aditya News Network – Kekri News

समरवीर सिंह शक्तावत बने पिपलाज ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

केकड़ी: पिपलाज ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शक्तावत का स्वागत करते ग्रामीण।

केकड़ी, 2 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पिपलाज के पूर्व सरंपच समरवीर सिंह शक्तावत पिपलाज ग्राम सेवा सहकारी समिति के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए है। शुक्रवार को हुए चुनावों में अध्यक्ष पद के लिए एक ही आवेदन प्राप्त हुआ। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह ने समरवीर सिंह शक्तावत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। समस्त कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद उपस्थित लोगों ने अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का माल्यार्पण किया एवं मुंह मीठा करा कर बधाई दी। निर्वाचित अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत ने कहा कि किसान भाइयों के हित में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

यह है कार्यकारिणी समरवीर सिंह शकतावत को अध्यक्ष, घीसालाल तेली को उपाध्यक्ष, शैतान कुमार को संचालक एसटी, अनिता कंवर को संचालक महिला, दुर्गालाल को संचालक एससी, शम्भूलाल को संचालक अऋणी, भीमराज, श्यामसिंह, छोटूलाल, रामधन व पंकज कुमार को संचालक निर्वाचित घोषित किया गया है। इस अवसर पर केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत, युवा नेता धनेश जैन, समाजसेवी दशरथ सिंह शक्तावत, गजराज सिंह शक्तावत, शंकरलाल साहू, कैलाश साहू, शंकरलाल राणावत, वार्ड पंच बजरंग लाल जैन समेत देवमंड, गोठड़ा व पिपलाज के कई जने मौजूद रहे।

Exit mobile version