Site icon Aditya News Network – Kekri News

समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

केकड़ी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण निधि अभियान की शुरुआत करते भाजपा कार्यकर्ता।

केकड़ी, 11 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा शहर मण्डल द्वारा शनिवार को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। शक्ति केन्द्र संख्या 8 पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक है। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही वांछित ध्येय का अनुगामी बना जा सकता है। समर्पण निधि अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित कर समर्पण राशि प्राप्त करना एवं पार्टी से जोड़ना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version