Tuesday, January 20, 2026
Homeदेशसमर्पण दिवस पर विशाल आध्यात्मिक सत्संग शुक्रवार को

समर्पण दिवस पर विशाल आध्यात्मिक सत्संग शुक्रवार को

केकड़ी, 12 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में 13 मई शुक्रवार को समर्पण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केकड़ी ब्रांच प्रमुख अशोक रंगवानी एवं मीडिया सहायक रामचन्द टहलानी ने बताया कि केकड़ी में सायं 5:30 से 7:30 तक अजमेर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर विशाल सत्संग का आयोजन रखा गया है। इसी प्रकार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य उपस्थिति में इस वर्ष समर्पण दिवस का आयोजन एक विशाल निरंकारी संत समागम के रूप में संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा हरियाणा में किया जाएगा। यह समागम देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों में प्रसारित किया जाएगा। जहां सभी भक्त बड़ी संख्या में एकत्रित होकर निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का स्मरण करेंगे और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर पूर्ण सकारात्मक एवं समर्पण भाव से चलने के संकल्प को दोहराएंगे।

RELATED ARTICLES