केकड़ी, 10 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माली सैनी समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को पुरानी केकड़ी स्थित केसरी पब्लिक स्कूल में सावित्री बाई फुले की 126वीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षत्रिय फूल मालियान नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष हेमराज सैनी समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि सावित्री बाई फुले पूरे देश की महानायिका है। उन्होंने हर धर्म एवं बिरादरी के लिए कार्य किया। उन्होंने अपना जीवन एक मिशन की तरह जिया, जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलितों को शिक्षित बनाना। उन्हें महाराष्ट्र और भारत में चलाए गए सामाजिक सुधार आंदोलन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल संचालक अंकिता माली ने दीप प्रज्वलन से की। इस दौरान सुरेखा, नीलू, दिव्या, राजेश्वरी, पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा, प्रधान, केदार, मुकेश, सुरेश करोड़ीवाल, लालाराम, मुकेश गुलगांव समेत समाज के अन्य लोगों ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
समाज सुधारक सावित्री बाई फुले को किया नमन, वक्ता बोले— महिलाओं के लिए समर्पित था उनका जीवन
