केकड़ी, 23 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): परशुराम कर्मचारी संघ केकड़ी की बैठक में आगामी 28 अक्टूबर को राजपुरा रोड स्थित पारीक समाज संस्था भवन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय किया गया तथा जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि समारोह में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सरकारी नवनियुक्त कार्मिक जिनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2022 या इसके बाद हुई है तथा 10वीं व 12वीं में RBSE से 75% या इससे अधिक व CBSE से 85% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, संरक्षक कैलाश गौड़, रामलाल शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित, राजेंद्र पाराशर, अजय पारीक, नरेश व्यास, सुदेश पाराशर, रमेश शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
सम्मान की हकदार है प्रतिभाएं, यथोचित सम्मान देना सभी की जिम्मेदारी
