Friday, March 14, 2025
Homeशासन प्रशासनसरकार के प्रयासों से केकड़ी के लोकेश सकुशल घर पहुंचे, अशोक गहलोत...

सरकार के प्रयासों से केकड़ी के लोकेश सकुशल घर पहुंचे, अशोक गहलोत व रघु शर्मा का जताया आभार

केकड़ी, 09 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): मणिपुर में फंसे केकड़ी के लोकेश मेघवंशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा के प्रयासों से सकुशल घर लौट गए। जगदीश कॉलोनी निवासी देवकरण मेघवंशी ने बताया कि उनका पुत्र लोकेश मणिपुर के इम्फाल खुमान लम्पाक में स्थित राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय मेें अध्यनरत है। वहां वह शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान में स्नातक द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी है। क्षेत्र में उपद्रव की सूचना मिलने पर छात्रावास का मुख्य द्वारा बन्द कर दिया गया। आसपास गोली चलने की आवाजें आने लगी। सभी विद्यार्थी डर गए थे। उन्होंने अपने घर फोन करके हालातों की जानकारी प्रदान की।

शर्मा के प्रयास लाए रंंग लोकेश को सकुशल लाने के लिए मेघवंशी ने पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं स्थानीय विद्यायक डॉ. रघु शर्मा से सम्पर्क किया। शर्मा ने तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस बारे में अवगत कराया। सरकार द्वारा राजस्थान के फंसे सभी विद्यार्थियों को सकुशल लाने के लिए युद्व स्तर पर प्रयास किए। सरकार ने राजस्थान के समस्त विद्यार्थियों को इम्फाल में एक स्थान पर एकत्र करवाया। सरकारी खर्च पर वहां से कोलकाता होते हुए हवाई मार्ग से जयपुर पहुंचाया गया। समस्त विद्यार्थी सकुशल अपने घर पहुंच कर खुश हुए।

शर्मा से मिलकर जताया आभार मंगलवार को लोकेश अपने परिवार के साथ डॉ. रघु शर्मा से मिला। उनके परिवार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा डॉ. रघु शर्मा का आभार जताया। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा समय पर किए गए प्रयासों के कारण वे मौत के मुंह से बचकर घर पहुंचे है।

RELATED ARTICLES