Thursday, June 19, 2025
Homeशिक्षासर्वश्रेष्ठ विद्यालयों की सूची जारी, केकड़ी क्षेत्र के एक विद्यालय का हुआ...

सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों की सूची जारी, केकड़ी क्षेत्र के एक विद्यालय का हुआ चयन

केकड़ी, 14 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने वर्ष 2020-21 के लिए सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों की सूची जारी की है। इनमे केकड़ी क्षेत्र के ग्राम सांकरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का नाम भी शामिल है। संस्था प्रधान सांवतराम बैरवा ने बताया कि विद्यालय ने विभागीय मानकों में खरा उतरते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। यह विद्यालय स्टॉफ व ग्रामवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला अवसर है। सांकरिया विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ विद्यालय घोषित किए जाने पर ग्रामवासियों एवं विद्यालय स्टॉफ ने खुशी जाहिर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर जिले के केवल दो विद्यालय इस सूची में स्थान बना सके है। इनमे पहले नम्बर पर सांकरिया व दूसरे नम्बर पर बूबानी शामिल है।

RELATED ARTICLES