Site icon Aditya News Network – Kekri News

सहस्त्रधारा से किया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, फूलों से किया आकर्षक श्रृंगार

केकड़ी: भाग्योदयेश्वर महादेव मंदिर में फूलों से श्रृंगारित देव प्रतिमाएं।

केकड़ी, 17 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड पर भाग्योदय नगर स्थित भाग्योदयेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडिताचार्य रामचरण शास्त्री के दिशा निर्देशन में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना तथा सहस्त्रधारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई। सहस्त्रधारा के दौरान मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम दोपहर 4 बजे तक चला। सहस्त्रधारा के बाद भगवान भोलेनाथ को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय ने बताया कि प्रतिवर्ष श्रावण मास में मोहल्लेवासियों के सहयोग से जलाभिषेक एवं सहस्त्रधारा का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में मन्दिर समिति के सरंक्षक महावीर शर्मा, अध्यक्ष महावीर विजय, उपाध्यक्ष कैलाश मीणा, कोषाध्यक्ष रामराज जांगिड़, वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण सिंह बड़वा, अनिल राठी, मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव, युवा मंडल के संयोजक सुधीर पारीक, प्रहलाद पारीक, रामेश्वर प्रसाद झारोटिया, मुकेश सैन, रामसिंह डोबर, प्रहलाद बड़ोदिया, शंकर लाल धाकड़, बैनाथ चौधरी, वी.डी. शर्मा, बलवंत सिंह, मोहित मीणा, प्रकाश मीणा, सतीश झरोटिया, बंटी प्रजापत, पवन धाकड़, सम्पत झरोटिया, शम्भूदेवी सैन, सुमिता मीणा, मंजेश विजयवर्गीय, अंजू प्रजापत सहित कई श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

Exit mobile version