Site icon Aditya News Network – Kekri News

साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए बनाएंगे विशेष कार्ययोजना, पीड़ित को सहायता उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता

केकड़ी: सदर थाना प्रभारी अनिल देव कल्ला।

केकड़ी, 10 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सदर थाना केकड़ी के नवनियुक्त थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल देव कल्ला ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। साइबर क्राइम पर नियंत्रण करने के लिए विशेष योजना बना कर कार्य करना जरूरी है। पीड़ित को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वे सदर थाना प्रभारी का पद ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीट प्रणाली मजबूत बने तथा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध में कमी हो इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। कार्यभार संभालने के बाद कल्ला ने थाना स्टॉफ के साथ बैठक की तथा थाना क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों व पेंडिंग केसों के बारे में जानकारी ली।

Exit mobile version