केकड़ी, 2 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कस्बे में रविवार को साबरमती के संत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं गुदड़ी के लाल पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती विभिन्न आयोजनों के साथ मनाई गई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बीरवाड़ा में रविवार को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विविध आयोजन हुए। पुष्पांजलि के बाद सर्वधर्म प्रार्थना की गई। संस्था प्रधान महेन्द्र कुमावत ने महात्मा गांधी व शिक्षक बजरंग लाल खाती ने लालबहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला। शिक्षिका शीतल सोलंकी ने गांधीजी के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विमला बैरवा ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। आयोजन में शिक्षक अब्दुल गफ्फार देशवाली, एसएमसी अध्यक्ष देवराज गुर्जर, धन्नालाल गुर्जर, रामस्वरूप कुम्हार, शांति देवी, कमला नाथ आदि ने सहयोग किया।
ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी केकड़ी के तत्वावधान में सुबह सब्जी मण्डी स्थित गांधी पार्क में समारोह का आयोजन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने बापू द्वारा देश के लिए दिए दिए बलिदान को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने बापू के बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की तरक्की के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शास्त्री पार्क पहुंचे। जहां पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बी एन पी ग्लोबल एजुकेशनल अकादमी, केकड़ी में गांधी जयंती व शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने गांधीजी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम…, वैष्णव जन तो कहिए…, तू क्या जाने पीर पराई…, दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल…, साबरमती के संत तूने कर दिया… समेत अनेक भजन प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या नीलू शर्मा व विद्यालय प्रबंधक तारादेवी पाण्डे ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर गीत, भजन, भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अतिथियों ने विजेता रहे बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं योजना मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गांधी जयंती एवं विश्व अहिंसा दिवस का आयोजन सर्वधर्म सभा कार्यक्रम के रूप में किया गया। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता प्रो. अनिल कुमार गुप्ता ने गांधीजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता ने कहा कि आज भी गांधी के विचार प्रासंगिक है। हर्षा लालवानी एवं प्रदीप वर्मा के निर्देशन में महात्मा गांधी द्वारा गाए भजनों एवं गानों का सामूहिक गायन किया। टीनू कंवर राठौड़ दे दी हमें आजादी… एवं विष्णु कुमार लोधा ने भी महात्मा गांधी पर गीत प्रस्तुत किया। डॉ. प्रताप पिंजानी ने नशा मुक्त राजस्थान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीता चौहान ने बताया कि इस दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान भी किया। संचालन डॉ अनीता रायसिंघानी ने किया। इस मौके पर चेतन लाल रेगर, राजेश नरूका, देवीलाल जोशी, लालाराम लोधा, केसी रांटा, बृजेश शर्मा, गणपतलाल जाट, योगेंद्र सिंह रावत, राज, हुसैन, अमित, विनोद, जगदीश, बद्रीलाल रेखा आदि मौजूद रहे।
लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय, केकड़ी में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गई। व्याख्याता लालचन्द साहू, केदार चौधरी, शंकरलाल मेघवंशी, कार्यक्रम प्रभारी प्रहलाद कुमावत आदि ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के प्रिय गीत व भजन प्रस्तुत किए। आयोजन में आशीष कुमार लक्षकार, मुख्तार मोहम्मद, चंद्रप्रकाश शर्मा, विक्रम सेन, दुर्गालाल कुमावत, ओमप्रकाश शर्मा आदि ने सहयोग किया।
लॉयन्स क्लब केकड़ी के सदस्यों ने पंचायत समिति परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, पूर्व अध्यक्ष एस.एन. न्याती, प्रशासक दिनेश गर्ग, सचिव पुरुषोत्तम गर्ग, कोषाध्यक्ष विनय पांड्या, सह सचिव भरत माहेश्वरी, निदेशक पदम रांटा, अनिल दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश जैन, पंचायत समिति के स्वच्छता प्रभारी महेंद्र सिंह राठौड़ व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साबरमती के संत व गुदड़ी के लाल को किया नमन, गाए भजन, किए पुष्प अर्पित
