Thursday, June 19, 2025
Homeसमाजसामूहिक पाठ में गूंजे भक्तामर के श्लोक, महिलाओं ने दिखाया संगीतमयी धार्मिक...

सामूहिक पाठ में गूंजे भक्तामर के श्लोक, महिलाओं ने दिखाया संगीतमयी धार्मिक प्रश्नोत्तरी में उत्साह

केकड़ी, 29 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री दिगम्बर जैन शुभकामना परिवार के तत्वावधान में शुक्रवार को घण्टाघर स्थित आदिनाथ मंदिर में सामूहिक भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सुनीता पाटनी ने बताया कि सिद्ध समूह के सहयोग से संगीतमयी धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सन्तोष पाण्ड्या, आशा जैन जूनियां, दीपिका जैन, उर्मिला जैन व मेनका जैन लकी ड्रॉ में विजेता रही। लकी ड्रॉ की पुण्यार्जक पन्नामणि गंगवाल रही। धार्मिक प्रश्नोत्तरी में सोनू बैद, इन्द्रा जैन चान्दसेन, बबीता बज, प्रमिला गंगवाल व मेनका जैन विजेता रही। प्रतियोगिता के पुरस्कार सिद्ध समूह की सदस्याओं द्वारा दिए गए। आयोजन में अनिता चौधरी, नीलम गदिया, प्रभा बडजात्या, राजेश्वरी बडजात्या, इन्द्रा चौधरी, इन्द्रा बीजवाड़, सुनीता बाकलीवाल, सुनीता कासलीवाल, रविता डेवडिया, शिल्पा डेवडिया, अन्जना सोनी, रेखा पाटनी, रुचिका सोनी आदि ने सहयोग किया। संचालन अनिता चौधरी व सुनीता बाकलीवाल ने किया।

RELATED ARTICLES