Thursday, June 19, 2025
Homeविविधसार समाचार 05 फरवरी 2023 रविवार

सार समाचार 05 फरवरी 2023 रविवार

भगवान चारभुजा नाथ का किया महा मस्तकाभिषेक
केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को प्राचीन चारभुजा मंदिर में भगवान श्री चारभूजा नाथ का महा मस्तकाभिषेक किया गया। यजमान परिवार के गोविंद पाराशर ने सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्ध एवं पंचगव्य से अभिषेक किया। पंडित शुभम पाराशर ने वैदिक रीति से पूजा अर्चना करवाई। अभिषेक के बाद चारभुजा नाथ के विग्रह का फूलों से श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती की गई। कार्यक्रम में पुजारी राजेश पाराशर, संजय पाराशर, शंकर पाराशर, श्याम पाराशर, अभिषेक पाराशर, लव पाराशर, जामवंत पाराशर आदि ने सहयोग किया।

शिव मंदिर में राधा कृष्ण की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): छगनपुरा स्थित शिव मंदिर में रविवार को पूर्व पुजारी रामेश्वर शर्मा की ओर से राधा कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। पंडित गोविंद दाधीच ने मंत्रोच्चार के साथ हवन करवाया। प्राण प्रतिष्ठा से पहले गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। प्रबंध समिति की ओर से पुण्यार्जक परिवार का माल्यार्पण व साफा बंधवा कर अभिनन्दन किया गया। आयोजन में मोहल्लेवासियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

भाग्योदेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भजन संध्या 17 फरवरी को
केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर रोड भाग्योदय नगर स्थित भाग्योदयेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर 17 फरवरी 2023 को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय ने बताया कि भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक बीजवाड़ निवासी भरत नागर अपनी मधुर वाणी से सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। महाशिवरात्रि के दिन 18 फरवरी को भगवान भोले का सुंदर रंग-बिरंगे पुष्पों द्वारा मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES