केकड़ी, 12 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति संभाग केकड़ी का फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह जैन स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया। अध्यक्ष डिंपल बज ने बताया कि शुरुआत में सुनीता व इंदु बाकलीवाल ने दीप प्रज्वलन किया। मंगलाचरण गीत आयुषी सिंहल ने प्रस्तुत किया। वीरा बालिका मंडल की बालिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। इस अवसर पर म्यूजिकल हाउजी भी खिलाई गई।
महिलाओं ने प्रस्तुत किया नृत्य महामंत्री मधु सिंघल ने बताया कि गरिमा, सोनल, राजुल, स्नेहा व प्रियंका ने डांस प्रस्तुत किया। विजेताओं को मुन्ना देवी एवं सुनीता पाटनी द्वारा पुरस्कृत किया गया। सीमा जैन चांदसेन को फागुन की रानी चुना गया। पदाधिकारियों ने सीमा को ताज पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष आशा जैन, दीप्ति कटारिया, मोना शाह, संजू भाल, रेनू मित्तल, नीता गदिया, चंद्रप्रभा जैन, पुष्पा कटारिया आदि ने सहयोग किया।
