Saturday, March 15, 2025
Homeदेशसुप्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन को मिलेगा इस वर्ष का सुरेन्द्र दुबे स्मृति...

सुप्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन को मिलेगा इस वर्ष का सुरेन्द्र दुबे स्मृति सम्मान

केकड़ी, 13 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सुप्रसिद्ध हास्य कवि दिवंगत सुरेन्द्र दुबे की पांचवीं पुण्य तिथि पर स्मृति संस्थान के तत्वावधान में गत 1 जनवरी 2023 को केकड़ी में होने वाला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह आगामी 4 जून 2023 को आयोजित किया जाएगा। समिति के संस्थापक चन्द्रप्रकाश दुबे ने बताया कि स्वर्गीय दुबे की स्मृति को सतत बनाए रखने के लिए आयोजन के दौरान देश की सुप्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
केकड़ी: सुप्रसिद्ध हास्य कवि दिवंगत सुरेन्द्र दुबे की फाइल फोटो।
कमेटी ने किया निर्णय अजमेर जिले के गुलगांव जैसे छोटे से गांव में पैदा हो कर पूरी दुनियां में अपनी कलम का जादू बिखेरने वाले सुप्रसिद्ध कवि सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में इस बार किसी प्रतिष्ठित कवि को पुरस्कार देने के बारे में चर्चा की गई। कमेटी के निर्णय के अनुसार इस वर्ष का पुरस्कार सुप्रसिद्ध कवि सत्यनारायण सत्तन को दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में सत्तन को एक लाख 11 हजार 111 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। संस्थान सचिव डॉ. अविनाश दुबे ने बताया कि सत्यनारायण सत्तन अन्तरराष्ट्रीय कवि होने के साथ ही मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके है।
केकड़ी: सुप्रसिद्ध हास्य कवि दिवंगत सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में पूर्व में सम्मानित कविगण।
सुप्रसिद्ध कवि हो चुके है सम्मानित गौरतलब है कि चार वर्ष पहले कवि सुरेन्द्र शर्मा, तीन वर्ष पहले गीतकार संतोष आनन्द, दो वर्ष पहले व्यंग्यकार अशोक चक्रधर एवं गत वर्ष क​वयित्री डॉ. कीर्ति काले को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। आयोजन की तैयारियों को लेकर एमएलडी मेमोरियल संस्थान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थान अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश दुबे, सचिव डॉ. अविनाश दुबे, मानद सदस्य एवं ख्याति प्राप्त साहित्यकार कैलाश मण्डेला, अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त क​वयित्री डॉ. कीर्ति काले, दैनिक नवज्योति के ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र जोशी, रणवीर सिंह सोढ़ी, ब्रहमानन्द शर्मा, सत्यनारायण सोनी, एस.एन. न्याति, कैलाश खण्डेलवाल, केदार शर्मा, अभिषेक सिंह, विजय मूलचन्दानी व अन्य गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES