Site icon Aditya News Network – Kekri News

सुसंस्कारित महिला से सुसभ्य बनेगा घर—परिवार, महिलाओं की घटती आबादी चिंता का विषय

केकड़ी: माहेश्वरी महिला मण्डल की जिला बैठक में अतिथियों को सम्मानित करती महिलाएं।

केकड़ी, 12 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष अनिता सोमानी ने कहा कि महिला के बिना संसार अधूरा है। गृहस्थ जीवन को सही संचालित करने के लिए महिला ही सब कुछ है। वे मंगलवार को महेश वाटिका में आयोजित बैठक में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि समाज की जनसंख्या व बालिका की जनसंख्या घटती जा रही है। एक बालक के जन्म के बाद कोई महिला दूसरी संतान नही चाहती। इस ओर ध्यान देते हुये चिंतन कर सुधार करना होगा। अजमेर जिला महिला मंत्री मंजू मुरक्या ने गत बैठक की पुष्टि कराते हुये बिन्दुवार बैठक में विस्तृत चर्चा की। बैठक में मंजू चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस दौरान सावित्री राठी, गुंजन मोदानी, आभा बेली, सुनिता मून्दड़ा, अनुपमा भंसाली, उर्मिला न्याती, सविता डोडिया, किरण राठी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता अनिता सोमानी ने की।

केकड़ी: माहेश्वरी महिला मण्डल की जिला बैठक में मौजूद महिलाएं।

शुरुआत में अतिथियों ने भगवान महेश के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित किया। मंचासीन अतिथियों का कंचन नवाल, सुशीला तोषनीवाल, उषा जैथलिया, मधु मून्दड़ा, इन्द्रा नुवाल, कान्ता बागला, गायत्री काबरा, शीला दुदानी, विमला न्याती, श्यामा बियाणी, शकुन्तला बियाणी, शान्ता तोषनीवाल, कौशल्या बांगड, रतन कंवर न्याती, आशा मून्दड़ा, सीमा काबरा समेत अन्य ने तिलक लगाकर व कण्ठा पहनाकर स्वागत किया। माया झंवर, शकुन्तला बियाणी व अनुराधा बांगड ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पारूल तोषनीवाल, सुधा तोषनीवाल, वन्दना तोषनीवाल, दिव्या सोमानी, ऐश्वर्या सोमानी व माधुरी काबरा ने महेश वन्दना ने प्रस्तुत की।
केकड़ी: माहेश्वरी महिला मण्डल की जिला बैठक में मौजूद महिलाएं।

स्वागत उद्बोधन माहेश्वरी महिला मण्डल केकड़ी की अध्यक्ष उर्मिला न्याती ने दिया। बाल एवं किशोरी विकास समिति की अखिल भारतीय सहप्रभारी आभा बेली ने अखिल भारतीय महिला सेवा ट्रस्ट द्वारा स्वरोजगार के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला स्तरीय बैठक में पुष्कर, किशनगढ़, मदनगंज, किशनगढ़ शहर, गगवाना, नसीराबाद, सरवाड़, अजमेर, ब्यावर, केकड़ी व बिजयनगर की कुल 108 महिलाओं ने भाग लिया। संचालन मधु काबरा ने किया। बैठक के बाद कई कार्यक्रम हुए, जिनमे श्रेष्ठ रही महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में माहेश्वरी मण्डल के अध्यक्ष ओमप्रकाश मून्दड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष छीतरमल न्याती, अंकेक्षक रमेश मून्दड़ा, समाजसेवी धर्मीचन्द न्याती, नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष नवरत्न राठी, उपाध्यक्ष अवनीष न्याती, मंत्री अंकित हेड़ा आदि ने सहयोग किया।

Exit mobile version