Site icon Aditya News Network – Kekri News

सुहागिनों ने चन्द्रमा से मांगा अमर सुहाग, अर्घ्य देकर की सलामती की कामना

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 13 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): कस्बे में करवा चौथ का पर्व गुरुवार को परंपरागत उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखा, मेहन्दी लगाई व षोडश श्रृंगार कर चंद्रोदय पर चंद्र दर्शन कर व्रत खोला। करवा चौथ माता की कथा सुनी व मंगल गीतों की स्वरलहरियां बिखेरते हुए पति की दीर्घायु की कामना की। सुहागिनों ने व्रत के दौरान परिवार की खुशहाली की मंगल कामना की। सुहाग के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनें काफी उत्साहित नजर आई।

Exit mobile version