Saturday, August 16, 2025
Homeव्रत एवं त्योहारसुहागिनों ने चांद का दीदार कर मांगा अखंड सौभाग्य, अर्घ्य देकर की...

सुहागिनों ने चांद का दीदार कर मांगा अखंड सौभाग्य, अर्घ्य देकर की पति की दीर्घायु की कामना

केकड़ी, 01 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर में करवा चौथ का पर्व बुधवार को परंपरागत उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखा, मेहन्दी लगाई व षोडश श्रृंगार कर चंद्रोदय पर चंद्र दर्शन कर व्रत खोला। करवा चौथ माता की कथा सुनी व मंगल गीतों की स्वरलहरियां बिखेरते हुए पति की दीर्घायु की कामना की। सुहागिनों ने व्रत के दौरान परिवार की खुशहाली की मंगल कामना की। सुहाग के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनें काफी उत्साहित नजर आई।

RELATED ARTICLES