Thursday, May 1, 2025
Homeसमाजसुहाग दशमी पर महिलाओं ने किया उपवास, उत्साह-उमंग के साथ मनाया पर्व

सुहाग दशमी पर महिलाओं ने किया उपवास, उत्साह-उमंग के साथ मनाया पर्व

केकड़ी, 7 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दिगम्बर जैन समाज की महिलाओं ने रविवार को सुहाग दशमी का पर्व उत्साह उमंग के साथ मनाया। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। घण्टाघर स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में त्रिशला महिला मंडल एवं आदिनाथ बहू मंडल के तत्वावधान में अक्षय दशमी अर्थात सुहाग दशमी पर्व पर पंडित अंकित कुमार जैन शास्त्री के दिशा निर्देशन में महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया। अध्यक्षा अनीता रांटा व ज्योति मित्तल ने बताया कि पूजन में 70 महिलाओं ने भाग लिया। पति की लंबी उम्र की कामना तथा अक्षय सुख की प्राप्ति के लिए महिलाएं सुहाग दशमी पर उपवास करती है। पूजन सामग्री के पुण्यार्जक इंद्रचन्द, ओम प्रकाश मित्तल एवं पदम चंद मित्तल रहे। शाम को आरती, कथा वांचन एवं प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। अरूणा मित्तल के परिवार द्वारा रिद्धि सिद्धि मंत्र से युक्त भक्तामर जी का पाठ किया गया। कार्यक्रम में गुड्डी जैन, संजू जैन , अरुणा जैन, मैम जैन, रेनू मित्तल, मंजू जैन, शशि रांटा, मीनू जैन, कल्पना, ममता, मधु जैन, किरण जैन व उषा जैन ने सहयोग किया।

केकड़ीः सुहाग दशमी पर चन्द्रप्रभु जैन चैत्यालय में सामायिक करती महिलाएं।

श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति संभाग केकड़ी द्वारा रविवार को चंद्रप्रभु चैत्यालय में सुहाग दशमी का पर्व मनाया गया। महासमिति अध्यक्ष डिंपल बज एवं महामंत्री मधु सिंघल ने बताया कि महिलाएं अपने सुहाग को अक्षय बनाने के लिए भगवान से कामना करती है तथा उपवास रखती है। इस अवसर पर अक्षय दशमी व्रत करने वाली 45 महिलाओं ने विनोदनी जैन के सानिध्य में सामायिक पाठ किया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महिलाओं ने उपवास रखकर अपने अखंड सुहाग की कामना की।

RELATED ARTICLES