Site icon Aditya News Network – Kekri News

सोमवती अमावस्या पर शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जलाभिषेक कर मांगी खुशहाली

केकड़ी: तेलियान मंदिर में सहस्त्रधारा जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

केकड़ी, 17 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावन के दूसरे सोमवार कस्बे के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर चला। सोमवती अमावस्या एवं हरियाली अमावस्या का संयोग मिलने से इस बार श्रद्धालुओं में विशेष जोश नजर आया। इस दौरान अधिकांश शिवालयों में सहस्त्र जलधारा, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक सहित विविध आयोजन हुए। तेलियान मंदिर स्थित शिव मंदिर में पंडित राधाशरण शर्मा के निर्देशन में भगवान शिव का रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने शिव शंकर के जयकारों से मंदिरों को गुंजायमान कर दिया।

आकर्षक श्रृंगार कर भोले को रिझाया जलाभिषेक के बाद महाआरती हुई। सायंकाल प्रतिमाओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया। तेलियान मंदिर में कन्हैयालाल जेतवाल मुख्य यजमान रहे। आयोजन में नोरत मल तेली, गिरधारी गुलानिया, छीतरमल जेतवाल, रमेश आसरवां, गोपाल जेतवाल, चांदमल राबड़िया, घीसालाल मंगलुण्डिया, शिवदयाल नागर, शंभू जेतवाल, नंदकिशोर, विष्णु साहू, महावीर साहू, सीमा साहू, गीता साहू, ममता साहू, सोनिया साहू, प्रियंका साहू सहित अन्य ने सहयोग किया।

Exit mobile version