केकड़ी, 21 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बी.एन.पी.ग्लोबल एजुकेशन एकेडमी के इंग्लिश एवं हिंदी मीडियम विद्यालय में गरबा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रिको एरिया स्थित विद्यालय परिसर में किया गया। शुरुआत मां दुर्गा की आरती से हुई। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से कक्षा आठवीं तक के बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें छात्र-छात्राएं हिंदू सभ्यता के अनुसार अलग-अलग वेशभूषा में दिखाई दिए।
केकड़ी: बी.एन.पी.ग्लोबल एजुकेशन एकेडमी में डांडिए खनकाते बच्चे।
आकर्षक प्रस्तुतियों ने मोहा मन बच्चों ने अलग-अलग गरबा गीतों पर प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। संस्था डायरेक्टर तारा देवी पांडे ने नवरात्रि एवं गरबा महोत्सव के महत्व से अवगत कराया। आयोजन में प्रिंसिपल नीलम शर्मा, साक्षी ओझा, स्कूल इंचार्ज अंकित पांडे, अरुना सुखवाल, माया जैन, रीतू सैन, पिंकी सैनी, लक्ष्मी साहू, पूनम राठौर, रिंकू जैन आदि ने सहयोग किया।