Site icon Aditya News Network – Kekri News

स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेसजन का किया सम्मान, पहनाई सूत की माला, ओढ़ाई शॉल

केकड़ी: कांग्रेस व कांग्रेस सेवादल का स्थापना दिवस मनाते कार्यकर्ता।

केकड़ी, 28 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिला कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में गुरुवार को पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139वां तथा कांग्रेस सेवादल का 100वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुरुआत में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष छोटूलाल कुमावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत जैन, नगर परिषद सभापति कमलेश साहू आदि ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने ध्वज की सलामी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमाकांत दाधीच ने की।

चार वरिष्ठ नेताओं का किया सम्मान युवा नेता धनेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट मोहम्मद सैयद नकवी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष छोटूलाल कुमावत, केकड़ी पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान छोटूराम गुजराल तथा महिला कांग्रेस की पूर्व जिला मंत्री चंद्रप्रभा जैन का सूत की माला पहना कर एवं शाल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

स्वतंत्रता संग्राम के साथ जुड़ा है इतिहास कांग्रेस के 139 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के साथ जुड़ा हुआ है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में कांग्रेस पार्टी सबसे मजबूत ताकत के रूप में उभरी। धर्मनिरपेक्षता, आर्थिक समाजवाद व गुटनिरपेक्ष विदेश नीति कांग्रेस पार्टी का मुख्य आधार रहा। कांग्रेस के अनेक नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया। जिसे भुला पाना असंभव है।

Exit mobile version