Site icon Aditya News Network – Kekri News

स्वच्छ वातावरण में मन व मस्तिष्क रहता स्वस्थ, भाजपाईयों ने चलाया सफाई अभियान

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार तथा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर युवा मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को सामाजिक न्याय पखवाड़ा के साथ स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन सब्जी मंडी स्थित गांधी उद्यान में किया गया। इस मौके पर बगीचे में सफाई का कार्य किया गया तथा आम जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहत स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद स्वच्छता पर जोर दिया। क्योंकि उनका मानना था कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क बसता है और हम स्वस्थ तभी रहेंगे जब हमें स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

इसके लिए हमें अपने घर मोहल्ले व नगर को स्वच्छ बनाए रखना होगा। ताकि बीमारियां आसपास फटक नहीं पाए। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को स्वच्छता के प्रति संदेश देने का छोटा सा प्रयास किया है। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, जिला महामंत्री देवव्रत सिंह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास, मंडल महामंत्री कमल सांखला व रामबाबू सागरिया, युवा मोर्चा महामंत्री खुशवंत व्यास, उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह व ओम प्रकाश माली, एससी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, महामंत्री संजय बेनीवाल, सांवरलाल जाट, सुरेश माली, नोरत मल मूंदड़ा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version