Site icon Aditya News Network – Kekri News

स्वतंत्रता के उत्सव में, मन में ये प्रण आया है…, हर घर लहरा रहा तिरंगा, सालों बाद ये क्षण आया है…

केकड़ीः विहिप व बजरंग दल की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली में घोडे़ पर सवार रानी लक्ष्मीबाई।

केकड़ी, 14 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): देश की आजादी के 75वें वर्ष पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल केकड़ी की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा नगर पालिका से रवाना हुई। जो चौपाटी, तीनबत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घण्टाघर, सदर बाजार, गणेश प्याऊ, खिड़की गेट, लोढ़ा चौक, चारभुजा मन्दिर, माणक चौक, सूरजपोल गेट, हरिजन बस्ती, भेरू गेट, सरसडी गेट, पाल टाकीज रोड, ब्यावर रोड चौराहा, पेट्रोल पंप, कोर्ट केम्पस होते हुए वापस नगर पालिका पहुंच कर सम्पन्न हुई।

केकड़ीः विहिप व बजरंग दल की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली में सजाई गई भारत माता की सजीव झांकी।

तिरंगा यात्रा में सबसे आगे घोडे़ पर सवार लक्ष्मीबाई एवं दुर्गावाहिनी की सदस्याएं चल रही थी। इसके बाद नवयुवक हाथों में तिरंगा थाम कर चल रहे थे। इस दौरान युवाओ का जोश देखते ही बन रहा था। इस दौरान युवा कार्यकर्ता लगभग 75 फीट लम्बा तिरंगा लेकर चल रहे थे। भारत माता की झांकी के पीछे वाहनों पर सवार युवाओं ने तिरंगा थाम रखा था।
केकड़ीः विहिप व बजरंग दल की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली में 75 फीट लम्बा तिरंगा थाम कर चल रहे युवा।

तिरंगा यात्रा का कस्बेवासियों, नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। तिरंगा यात्रा के बाद पालिका रंगमंच पर अखण्ड भारत दिवस मनाया गया।

Exit mobile version