Thursday, March 13, 2025
Homeसमाजहाइपा हीरो मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा लगाने के बारे में की...

हाइपा हीरो मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा लगाने के बारे में की चर्चा, सर्वसम्मति से लिए अनेक निर्णय

केकड़ी, 5 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): रावणा राजपूत समाज की साधारण सभा का आयोजन रविवार को काजीपुरा स्थित संस्था भवन में किया गया। अध्यक्षता महावीर सिंह भाटी ने की। बैठक में नगर पालिका द्वारा निर्मित हाइपा हीरो मेजर दलपत सिंह सर्किल के लिए मूर्ति निर्माण के बारे में चर्चा की गई। इसके लिए आवश्यक फंड एकत्रित करने एवं जरुरत पड़ने पर पूरे अजमेर जिले के समाजबंधुओं से सहयोग लेने का निर्णय किया गया। इस कार्य के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।

ये हुए शामिल कमेटी में एडवोकेट अर्जुन सिंह शक्तावत, एडवोकेट रामसिंह राठौड़, गणेश सिंह भाटी, महेंद्र सिंह पंवार, रोहित सिंह चौहान, सत्यनारायण सिंह कानावत, लेखराज सिंह चौहान, छीतर सिंह नरूका, गोपाल सिंह दहिया, गोपाल सिंह मेड़तिया, विनय सिंह भाटी व अमित सिंह पंवार आदि शामिल है। बैठक में गोपाल सिंह कच्छावा, कल्याण सिंह सोलंकी, महावीर सिंह राणावत, राम सिंह गोहिल, गोपाल सिंह चौहान, किशन सिंह, सत्यनारायण सिंह चौहान, पदम सिंह राठौड़, रोहिन्दर सिंह चौहान, रामपाल सिंह चौहान, विजय सिंह राजावत, नरेंद्र सिंह सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES