Thursday, June 19, 2025
Homeदेशहास्य कवि सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में काव्य महोत्सव 16 दिसम्बर को,...

हास्य कवि सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में काव्य महोत्सव 16 दिसम्बर को, देश के नामचीन कवि बहाएंगे काव्य सरिता

केकड़ी, 13 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सुप्रसिद्ध हास्य कवि दिवंगत सुरेन्द्र दुबे की चतुर्थ पुण्य तिथि पर स्मृति संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार 16 दिसम्बर 2022 को अजमेर रोड स्थित एमएलडी बीएड कॉलेज में सुबह 11 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति के संस्थापक चन्द्रप्रकाश दुबे ने बताया कि कवि सम्मेलन में डॉ. कीर्ति काले दिल्ली, सत्यपाल सत्यम मेरठ, हरीश चतुर्वेदी आगरा, डॉ. कैलाश मण्डेला शाहपुरा, शिव तूफान ब्यावर, अशोक सेवदा डीडवाना, कमल माहेश्वरी अरांई, सत्येन्द्र मण्डेला शाहपुरा, आर.एल. दीपक मालपुरा, ईशान दुबे जयपुर सहित अन्य कवि काव्यपाठ करेंगे।

डॉ. कीर्ति काले को मिलेगा ‘गीत रत्न’ पुरस्कार कवि सम्मेलन के दौरान सुप्रसिद्ध कवियत्री डॉ. कीर्ति काले को सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में ‘गीत रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अजमेर जिले के गुलगांव जैसे छोटे से गांव में पैदा हो कर पूरी दुनियां में अपनी कलम का जादू बिखेरने वाले सुप्रसिद्ध कवि सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार के रूप में काले को एक लाख 11 हजार 111 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। संस्थान सचिव डॉ. अविनाश दुबे ने बताया कि तीन वर्ष पहले कवि सुरेन्द्र शर्मा, दो वर्ष पहले गीतकार संतोष आनन्द एवं गत वर्ष व्यंग्यकार अशोक चक्रधर को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

RELATED ARTICLES