Site icon Aditya News Network – Kekri News

हिंदी के सम्मान में नाटिका का आयोजन, पाठशाला के बच्चों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति

केकड़ीः पर्युषण पर्व के दौरान नाटिका प्रस्तुत करते चन्द्रप्रभु पाठशाला के बच्चे।

केकड़ी, 1 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पर्युषण पर्व के अवसर पर दिगंबर चंद्रप्रभु जैन चैत्यालय में पाठशाला के बच्चों ने नाटिका की प्रस्तुति दी। शुरुआत विमला देवी व वीणा पाण्ड्या ने फीता काटकर की। आचार्यश्री के तैलचित्र का अनावरण सुरेंद्र बड़जात्या एवं दीप प्रज्वलन ज्ञानचंद डेवड़िया ने किया। हिंदी के सम्मान में आयोजित नाटिका में छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। नाटिका में कृति डेवड़िया, भूमि, परी, देवांशी, रक्षित, अवि, सक्षम, अर्हम, सिद्धम, गर्व, माही, ऋषभ सुमित आदि ने भूमिका निभाई। मंजू बज, विजया पांड्या, विनोदिनी ठोलिया, सुनीता बाकलीवाल, उषा टोंग्या, मैना पाटनी, जीवन बज, महावीर टोंग्या, नरेश वैद आदि ने सहयोग किया। राष्ट्रगीत के साथ नाटिका का समापन हुआ। संचालन मंजू बज ने किया।

Exit mobile version