केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) हिन्दू नव संवत्सर पर कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में शनिवार को विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर श्रद्धालु नवरात्र में माता को मनाएंगे। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से कस्बेवासियों का तिलक लगाकर व प्रसाद खिलाकर अभिनन्दन किया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से विराट भगवा वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली सुबह 10 बजे नगर पालिका से प्रारम्भ होगी। आयोजकों ने रैली में शामिल होने वाले लोगों को केसरिया साफा पहन कर आने का अनुरोध किया है। शुक्रवार को नव संवत्सर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विभिन्न मंदिरों पर विद्युत चलित झालरों से आकर्षक साज सज्जा की गई है।
हिन्दू नव संवत्सर पर निकलेगी विराट भगवा वाहन रैली, होंगे विभिन्न कार्यक्रम
