Sunday, August 17, 2025
Homeशासन प्रशासनहोली व रंगपंचमी के दिन हुडदंग करना पड़ेगा भारी, पुलिस ने कहा...

होली व रंगपंचमी के दिन हुडदंग करना पड़ेगा भारी, पुलिस ने कहा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता

केकड़ी, 4 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर थाना पुलिस में शनिवार को शान्ति समिति एवं सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। होली पर्व के दौरान शहर में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उदे्श्य से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़, थानाधिकारी राजवीर सिंह ने कहा कि त्योहार पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे।

अन्य बिन्दूओं पर भी हुई चर्चा बैठक में रंग पंचमी के दिन समय पर जल सप्लाई करने सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर चांदमल जैन, किशन गोपाल परेवा, मोहम्मद सईद नकवी, गोपाल पारीक, विनय पाण्ड्या, रमेश सागरिया, राकेश जोशी, नौरतमल तेली, इंसाफ अली शोरगर, विनोद विजय, श्रीराम आचार्य, रामधन माली, धनराज कच्छावा, महेश बोयत समेत अन्य ने सुझाव दिए।

RELATED ARTICLES