Site icon Aditya News Network – Kekri News

ओलंपियाड परीक्षा में 240 विद्यार्थियों ने परखी अपनी योग्यता, प्रथम आने वाले को 100% स्कॉलरशिप, 200वें स्थान तक के छात्र होंगे पुरस्कृत

केकड़ी: ओलंपियाड परीक्षा देने आए विद्यार्थी।

केकड़ी, 15 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने व उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से वायब्रेंट एकेडमी द्वारा रविवार को मेगा टैलेंट हंट ओलंपियाड का आयोजन किया गया। पुराना कोटा रोड स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित इस परीक्षा में कक्षा 1 से 12 तक के विभिन्न संकायों के करीब 240 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकेडमी प्रबंधन ने बताया कि इस ओलंपियाड के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कुल 21 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप व नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 100 प्रतिशत, द्वितीय को 90 प्रतिशत व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 80 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 200वें स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को भी 10 प्रतिशत स्कॉलरशिप देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

आधुनिक सुविधाओं का कराया अवलोकन: प्रिंसिपल ने बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण पूर्णतः निशुल्क रखा गया। इस अवसर पर अभिभावकों को विद्यालय परिसर व हॉस्टल का भ्रमण भी करवाया गया। उन्होंने संस्थान में उपलब्ध इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स ग्राउंड, स्विमिंग पूल व अन्य आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की सराहना की। इस सफल आयोजन में समस्त स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों व अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version