Thursday, March 13, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृति251 गांवों का दौरा कर वापस लौटी श्रीराम रामायणी रथयात्रा, भव्य शोभायात्रा...

251 गांवों का दौरा कर वापस लौटी श्रीराम रामायणी रथयात्रा, भव्य शोभायात्रा से किया स्वागत

केकड़ी, 30 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): ब्यावर रोड स्थित प्राचीन केकड़ाधीश बालाजी मंदिर का निर्माण कराने के लिए 17 माह पहले निकाली गई श्रीराम रामायणी रथ यात्रा शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस अवसर पर देवगांव गेट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, ब्यावर रोड चौराहा होते हुए केकड़ाधीश बालाजी मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण बलराम कमेटी जयपुर द्वारा नृत्य एवं हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन किया गया।

केकड़ी: प्राचीन केकड़ाधीश बालाजी मंदिर में श्रृंगारित प्रतिमा।

संकीर्तन के दौरान भक्त हुए भाव विभोर केकड़ाधीश बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह शक्तावत, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, पूर्व पालिका अध्यक्ष किशनलाल डसाणियां अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। शुरुआत में महंत दिनेश महाराज ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान श्रीराम कृष्ण बलराम मंदिर जयपुर से पधारे संत प्राण वल्लभाचार्य का अभिनंदन किया गया। उन्होंने हरे रामा हरे कृष्णा की रूम पर भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिस पर भक्तों ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। समारोह का संचालन प्रियंक दाधीच ने किया। समारोह के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ।

RELATED ARTICLES