Thursday, June 19, 2025
Homeसमाजधूमधाम से मनाया आचार्य सुनील सागर महाराज का 28वां दीक्षा जयंती समारोह

धूमधाम से मनाया आचार्य सुनील सागर महाराज का 28वां दीक्षा जयंती समारोह

केकड़ी, 20 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): दिगम्बर जैन आचार्य सुनील सागर महाराज का 28वां दीक्षा जयंती समारोह शनिवार को शिवम वाटिका में धूमधाम के साथ मनाया गया। शुरूआत में विधानाचार्य विनोद कुमार जैन व संगीतकार सत्येन्द्र एंड पार्टी महुवा के निर्देशन में आचार्य सन्मति सागर विधान का आयोजन किया गया। श्रावक श्राविकाओं ने विधान मंडल पर श्रीफल अर्घ्य समर्पित किए। आचार्य सुनील सागर महाराज के पाद प्रक्षालन का लाभ कैलाश चंद, इन्द्रमल, कमल कुमार, विकास कुमार छाबड़िया ने प्राप्त किया। भागचंद राहुल कुमार जैन निवाई ने आचार्यश्री को शास्त्र आदि भेंट किए।

केकड़ी: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नेमिनाथ जैन पाठशाला के बच्चे।

आचार्यश्री की पूजा की मीडिया प्रभारी पारस जैन व रमेश बंसल ने बताया कि इस दौरान राजुल महिला मंडल, विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल, त्रिशला महिला मंडल, वामा महिला मंडल, दिगम्बर जैन महिला मंडल, शुभकामना परिवार, नेमिनाथ अखंड ज्योत समिति व महिला महासमिति की ओर से आचार्यश्री की पूजा की गई। समाज के प्रबुद्धजनों ने सभी मुनियों व आर्यिकाओं को वस्त्र व शास्त्र आदि भेंट किए। महावीर जयंती महोत्सव के तहत शुक्रवार रात्रि को नेमिनाथ जैन पाठशाला के नन्हे मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमे गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान व मोक्ष कल्याणक की क्रियाएं दिखाई गई।

RELATED ARTICLES