

केकड़ी, 25 नवंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव में कुल 75.76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल 2 लाख 61 हजार 540 मतदाता है। इनमें से कुल 1 लाख 98 हजार 137 मतदाताओं ने वोट दिया। जिसमें 1लाख 2 हजार 279 पुरुष, 95 हजार 857 महिला एवं एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है।